अग्रवाल वाटिका के समीप नदी में उतराता मिला लापता किशोर का शव

बगहा। तीन दिन पूर्व नगर के शास्त्रीनगर घाट के समीप स्नान करने के क्रम में नदी में डूबे दो कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 12:22 AM (IST)
अग्रवाल वाटिका के समीप नदी में उतराता मिला लापता किशोर का शव
अग्रवाल वाटिका के समीप नदी में उतराता मिला लापता किशोर का शव

बगहा। तीन दिन पूर्व नगर के शास्त्रीनगर घाट के समीप स्नान करने के क्रम में नदी में डूबे दो किशोरों में से एक का शव अग्रवाल वाटिका के समीप शुक्रवार की सुबह उतराता मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर सीओ उदयशंकर मिश्र और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। शव शास्त्रीनगर निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव के पुत्र अंशु राज का है। सुनील का भांजा और रामनगर निवासी अमित प्रसाद का पुत्र अभिषेक कुमार अब भी लापता है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सीओ ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम के लिए पत्राचार किया गया है। स्थानीय गोताखोर नाव से तलाश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगले एक दो दिन में अभिषेक का शव भी मिल जाएगा। स्वजनों का रो-रो कर हाल बेहाल: जैसे ही सुबह पता चला कि अंशु राज का शव मिला है, उसकी माता किरण देवी अचेत हो गई। उन्हें अपने पुत्र की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। शव मिलने की सूचना मिलते ही वह गंडक नदी किनारे पहुंच गईं। शव को अपने सीने से लगा कर रोते-रोते अचेत हो गई। किसी तरह इनके पति सुनील कुमार श्रीवास्तव समझा कर घर लाए। घर आने पर श्री श्रीवास्तव भी अपने पर काबू नहीं पा सके। वह भी रोते हुए अचेत हो गए। बस्ती में मातम पसरा हुआ है। विदित हो कि दो दिन प‌रू्व चार किशोर शास्त्रीनगर के गंडक नदी घाट पर स्नान करने गए थे। दो को डूबने के क्रम में लोगों ने बचा लिया। एक का शव बरामद हुआ है, अब भी एक लापता है।

chat bot
आपका साथी