पुण्यतिथि पर असहायों में बांटे कंबल

शहर के मछली लोक स्थिति मोहित इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नर्मदेश्वर मिश्रा अपने पिता स्वर्गीय राम वचन मिश्रा की 19वीं पुण्यतिथि आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 12:56 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 12:56 AM (IST)
पुण्यतिथि पर असहायों में बांटे कंबल
पुण्यतिथि पर असहायों में बांटे कंबल

बेतिया। शहर के मछली लोक स्थिति मोहित इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नर्मदेश्वर मिश्रा अपने पिता स्वर्गीय राम वचन मिश्रा की 19वीं पुण्यतिथि आयोजित किया। इसमें शुक्रवार को गरीबों के बीच मुफ्त में कंबल वितरण किया गया। लगभग 200 गरीबों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मोहित इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नर्मदेश्वर मिश्रा ने कहा कि कंबल वितरण करने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली थी। उनके पिता ने कहा था कि गरीबों की सेवा सच्ची सेवा होती है। इसी से प्रेरित होकर हर साल 11 जनवरी को वे गरीबों के बीच मुफ्त में कंबल बांटते हैं। जिससे उन्हें काफी खुशी मिलती है। वहीं उन्हें उनके परिवार का पूरा सहयोग मिलता है। इधर कंबल पाकर गरीब महिला-पुरूषों ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में डॉक्टर रामेश्वर मिश्र, मोहित मिश्रा, पंकज मिश्रा के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी