अपर समाहर्ता ने लिया बाढ़ का जायजा

अपर समाहर्ता मो. खबीर ने शनिवार को बाढ़ की स्थिति को लेकर मधुबनी अंचल के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की ।

By Edited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 11:51 PM (IST)
अपर समाहर्ता ने लिया बाढ़ का जायजा

बगहा। अपर समाहर्ता मो. खबीर ने शनिवार को बाढ़ की स्थिति को लेकर मधुबनी अंचल के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक की । साथ ही मधुबनी चिउरही पंचायत के रेवहिया के पास जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत एडीएम मो. खबीर ने बताया कि मधुबनी व पिपरासी के क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति क्या है और इसका निराकरण क्या है। इस पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बीडीओ, सीओ से स्थिति की जानकारी के उपरांत निर्णय लिया जाएगा कि प्रशासन को क्या करना है। एडीएम के साथ वरीय उप समाहर्ता नुरुल हक भी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी