एप्रोच पथ टूटा, राहगीरों को परेशानी

गौनाहा, संवाद सूत्र : भिखना ठोरी से नरकटियागंज जाने वाली मुख्य पथ में जमुनिया के पास पुल का एप्रोच प

By Edited By: Publish:Thu, 23 Oct 2014 01:27 AM (IST) Updated:Thu, 23 Oct 2014 01:27 AM (IST)
एप्रोच पथ टूटा, राहगीरों को परेशानी

गौनाहा, संवाद सूत्र : भिखना ठोरी से नरकटियागंज जाने वाली मुख्य पथ में जमुनिया के पास पुल का एप्रोच पथ एक माह से ध्वस्त हो गया है। वहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भाजपा अनुसूचित जन जाती मोर्चा के प्रदेश महा मंत्री निरंजन पंजियार ने बताया कि एक सप्राह के पूर्व हई भयंकर वारिश में यह एप्रोच पथ टुट गया है। उपर पुल से नीचे गहराई 50 फीट से अधिक है। मुख्य पथ का करीब आधा भाग टुटने से प्रभावित है। यहॉ कभी भी कोई बड़ी हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक लाख रंग का झंडी व टूटे भाग को तीन तरफ से बोरा में बालू रख कर भी रखा जा चुका है। ताकि वाहल चालकों को संकेत मिल जाये कि यहां मार्ग खराब है। उन्होंने आशंका जताया है कि अगर तेज रफ्तार से वाहन आते है तो यहां हादसा हो सकता है। इसकी मरम्मती आवश्यक है। इस मामले की जानकारी पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता को दी गयी है। यह कई दशक का पुल है। जो जमुआ नदी पर है। इसी मार्ग से नरकटियागंज से भिखनाठोरी तक थरुहट के अधिकांश गांव सहित नेपाल आना जाना होता है। यदि शीघ्र इसकी मरम्मत नहीं की गयी तो कई पंचायत के दर्जनों गांव सहित ऐतिहासिक स्थल, सोफा, सुभद्रा, भिखनाठोरी आदि जगहों का आवागमन ठप हो जायेगा। मामले में पीएचडी के सहायक अभियंता अर्जून प्रसाद ने बताया कि जमुआ नदी की धारा विपरीत हो जाने के कारण एप्रोच का कटाव हुआ है। इसकी मरम्मत करायी जायेगी।

chat bot
आपका साथी