अस्पताल में जांच की व्यवस्था नहीं

वाल्मीकिनगर (पच), संवाद सूत्र : बगहा मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूरी पर घनघोर जंगल के बीच इंडो नेपाल ब

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 09:35 PM (IST)
अस्पताल में जांच की व्यवस्था नहीं

वाल्मीकिनगर (पच), संवाद सूत्र : बगहा मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूरी पर घनघोर जंगल के बीच इंडो नेपाल बार्डर पर अवस्थित एक मात्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक सुविधा के नाम पर बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो कर दी है। खून व पेशाब जांच सहित अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सकीय सेवाओं से आज भी वाल्मीकिगर वासी में वंचित है। बाहर के निजी जांच घरों में मरीजों का आर्थिक शोषण जारी है। जांच के नाम पर मोटी फीस वसूला जा रहा है। हालांकि सरकारी फाइलों में वाल्मीकिनगर अति प्रा. स्वा. केंद्र में सभी सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी