चार पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

सहोदरा, संसू : गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के पैक्स चुनाव में चार पंचायतों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गये

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 03:00 AM (IST)
चार पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

सहोदरा, संसू : गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के पैक्स चुनाव में चार पंचायतों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गये है। जबकि चार पंचायतों बापड़ा, मेहनौल, दोमाठ एवं मझरिया में दो-दो उम्मीदवार होने से लड़ाई आमने सामने की हो गयी है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि घमौरा, जमुनिया, महुई व मटियरिया पंचायत में मात्र एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया जानेवाला है।

chat bot
आपका साथी