आज होगी कलम-दवात के देवता चित्रगुप्त की पूजा

संवाद सूत्र, हाजीपुर : चित्रगुप्त पूजा 9 नवंबर को मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी युद्धस्तर से की जा रही है। तैयारी को ले मंगलवार को हाजीपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक में तैयारी की गहन समीक्षा की गई। साथ ही कमिटी का गठन किया गया। जिसमें डॉ. प्रवीण कुमार को स्वागताध्यक्ष बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा संभाग के राष्ट्रीय महामंत्री रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि 9 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा के बाद शाम 6 बजे से अभिनंदन मिलन समारोह एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नगर पार्षद निकेत कुमार डब्लू, विजय श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, संजीत कुमार, र¨वद्र कुमार, उमाशंकर वर्मा, शिव कुमार वर्मा, अजीत किशोर नारायण, कुमार राजेशम, राजीव श्रीवास्तव, कार्तिक कुमार, डॉ. केके सिन्हा, अभिनीत कुमार, राकेश रंजन, गौतम श्रीवास्तव, सुनील रंजन, राज कुमार दिवाकर, हेमलता वर्मा आदि मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 07:08 PM (IST)
आज होगी कलम-दवात के देवता चित्रगुप्त की पूजा
आज होगी कलम-दवात के देवता चित्रगुप्त की पूजा

वैशाली। कलम-दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा शुक्रवार को होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूजन समारोह के दौरान चित्रांश मिलन का आयोजन किया गया है। सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्मा के औरस पुत्र भगवान चित्रगुप्त देवताओं के लेखाकार है।

धार्मिक मान्यता है कि मृत्यु के देवता धर्मराज के दरबार में वे प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। ब्रह्मा की काया से उत्पन्न होने के वजह से भगवान चित्रगुप्त के वंशज कायस्थ कहलाते हैं। कायस्थों के ईस्ट, अराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की पूजा यहां हाजीपुर में बड़े धूमधाम से होती है। खासकर हाजीपुर नारायणी नदी के पुराना गंडक पुल घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर एवं डाक बंगला रोड आदि जगहों पर भव्यता के साथ पूजन समारोह आयोजित किए जाते हैं। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग के राष्ट्रीय महामंत्री रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि 9 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा के बाद शाम 6 बजे से अभिनंदन मिलन समारोह एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी