पीएम को गरीबों के साथ-साथ देश की भी ¨चता : सुमो

केंद्र की मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें न सिर्फ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की ¨चता है बल्कि देश की सुरक्षा की भी ¨चता है। एक ओर कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं वहीं उड़ी में शहीद हुए सैनिकों की शहादत का बदला भी लिया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 02:48 AM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 02:48 AM (IST)
पीएम को गरीबों के साथ-साथ देश की भी ¨चता : सुमो

वैशाली। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें न सिर्फ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की ¨चता है बल्कि देश की सुरक्षा की भी ¨चता है। एक ओर कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं वहीं उड़ी में शहीद हुए सैनिकों की शहादत का बदला भी लिया गया। उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कही। गुरुवार को जंदाहा के सलहा में आयोजित दो दिवसीय महनार विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। कहा कि जरूरत इस बात की है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जागरूक होकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को लाभान्वित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं एवं प्रधानमंत्री मोदी की सोच व उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराएं। ताकि अगले लोकसभा चुनाव में पुन: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बने।

उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को जनसंघ की स्थापना तथा इसके संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं संस्थापक महामंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र की विस्तार से जानकारी दी। वहीं 1980 में जनसंघ से भाजपा की स्थापना की जानकारी भी दी। कहा कि कांग्रेस के 55 वर्षो के शासनकाल में मात्र महात्मा गांधी के नाम से एक मनरेगा योजना ही संचालित हुई, जबकि शेष सभी योजनाओं का नाम नेहरू परिवार के लोगों के नामों पर ही आधारित रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार ¨सह एवं वात्सल्य ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मंटू ने किया। स्वागत भाषण पूर्व विधायक डॉ. अच्युतानंद ने किया। शिविर के प्रथम सत्र में सुशील मोदी ने महनार नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नगण्य होने पर खेद व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को प्रशिक्षक विमल प्रकाश, प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, ब्रजभूषण चौधरी, महामंत्री केएन ¨सह, पूर्व विधायक महेंद्र बैठा, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश कुमार ¨सह, क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री सुजीत कुमार ¨सह, भाजयुमो के जिला महामंत्री डॉ. ज्योति कुमार, जिलाध्यक्ष मनोज झा, दीनानाथ चौधरी, गंगा सागर ¨सह, लखेंद्र पासवान आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी