तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

चेहराकलां वैशाली। बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली के तत्वावधान में बिहार स्कूल स्पो‌र्ट्स मीट 201

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:51 PM (IST)
तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

वैशाली। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खाजेचांद छपरा के प्रागंण में आयोजित प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब पसीना बहाया।

100 मीटर की दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर जलाल के छात्र दर्शन और बालिका वर्ग में उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय सराय अफजल की छात्रा अंशु कुमारी ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताल सेहान के जितेंद्र कुमार औरर बालिका वर्ग में राजकीय मध्य विद्यालय सेहान की सुमन को प्रथम स्थान हासिल हुआ। 400 मीटर की दौड़ में राजकीय मध्य विद्यालय विशुनपुर अड़रा के विकास कुमार और बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर गढ़ सपन कुमारी, 400 की रिले दौड़ में सराय अफजल की टीम ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय ने किया। इस अवसर पर बीडीओ अवधेश कुमार राय, बीआरपी पवन कुमार, प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ¨सह, मो. इस्लाम, मो सिराजुल हक फैजी, मनोज कुमार, आलोक कुमार, शांति देवी समेत अन्य शामिल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया दारोगा कुमार राय एवं संचालन दिलीप कुमार भगत ने किया।

chat bot
आपका साथी