गलत शिक्षा नीति के विरोध में आक्रोश मार्च निकालेगी रालोसपा

रालोसपा की ओर से आहूत आक्रोश दिखाओ-शिक्षा बचाओ कार्यक्रम के तत्वावधान में बिदूपुर प्रखंड के चकौसन बाजार में रविवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 03:05 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 03:05 AM (IST)
गलत शिक्षा नीति के विरोध में आक्रोश मार्च निकालेगी रालोसपा
गलत शिक्षा नीति के विरोध में आक्रोश मार्च निकालेगी रालोसपा

वैशाली। रालोसपा की ओर से आहूत आक्रोश दिखाओ-शिक्षा बचाओ कार्यक्रम के तत्वावधान में बिदूपुर प्रखंड के चकौसन बाजार में रविवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुमार ¨सह ने कहा कि बिहार सरकार की गलत नीति के कारण राज्य की शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूपेण लचर हो गई है। सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार की गलत शिक्षा नीति के ही कारण प्रदेश के लाखों छात्रों का भविष्य आज अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इसके तहत आगामी 28 जून को बिहार के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

इस अवसर पर प्रेम गुप्ता, राम दयाल ¨सह, मनोज कुमार ¨सह, गंगा ¨सह, डॉ. सुरेंद्र, राम उचित ¨सह, डॉ. शैलेंद्र ¨सह, राज कुमार ¨सह, शंकर ¨सह, मधुसूदन ¨सह, दीपक कुमार ¨सह, अशोक ¨सह आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी