जंदाहा की धरती से धर्मयुद्ध की शुरुआत करेंगे पप्पू

वैशाली। दो सप्ताह के बाद जंदाहा की धरती से धर्म युद्ध की शुरुआत होगी। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सवाल पर जब युवा चुप हो जाते हैं तब देश का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। लोग अपने निजी स्वार्थ से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिसकी वजह से समाज की सारी चीजें खत्म होती जा रही है। आज देश बर्बादी की ओर जा रहा है। ये बातें जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने जंदाहा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:54 PM (IST)
जंदाहा की धरती से धर्मयुद्ध की शुरुआत करेंगे पप्पू
जंदाहा की धरती से धर्मयुद्ध की शुरुआत करेंगे पप्पू

वैशाली। दो सप्ताह के बाद जंदाहा की धरती से धर्म युद्ध की शुरुआत होगी। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सवाल पर जब युवा चुप हो जाते हैं तब देश का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। लोग अपने निजी स्वार्थ से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिसकी वजह से समाज की सारी चीजें खत्म होती जा रही है। आज देश बर्बादी की ओर जा रहा है। ये बातें जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने जंदाहा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि फर्जी डॉक्टर और पैथोलॉजीस्ट का विरोध वे जारी रखेंगे। सर्वोच्च व उच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि फर्जी डॉक्टर और पैथोलॉजिस्ट स्वास्थ्य के नाम पर आम लोगों को लूट रहे हैं तथा उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे फर्जी डॉक्टरों और पैथोलॉजिस्ट को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उनके विरोध में और तेज आंदोलन होगा। उन्होंने सरकार पर युवाओं को गुमराह करने व झूठ का ढिंढोरा पीटने का आरोप लगाया। कहा कि योजनाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। मुद्रा लोन योजना से आम लोगों को लोन नहीं मिल रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जंदाहा प्रखंड प्रमुख मनीष साहनी की हत्याकांड मे साजिशकर्ता को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजन को न्याय दिलाने के लिए वे सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन चलाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. हरिनंदन राय, ओम प्रकाश साहनी, बलिराम राय, पप्पू कुमार यादव, विश्वनाथ साहनी, राम अनुग्रह साहनी, संजय बिहारी, युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना राय, शंकर कुमार, आकाश कुमार, आदर्श कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी