पंडित रोनू मजूमदार ने बांसुरी बजा सबका मन मोहा

भगवानपुर। विश्व प्रसिद्ध बांसुरीवादक पंडित रोनू मजूमदार की बांसुरी ने जवाहर नवोदय विद्यालय, वफा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 10:31 PM (IST)
पंडित रोनू मजूमदार ने बांसुरी बजा सबका मन मोहा
पंडित रोनू मजूमदार ने बांसुरी बजा सबका मन मोहा

भगवानपुर। विश्व प्रसिद्ध बांसुरीवादक पंडित रोनू मजूमदार की बांसुरी ने जवाहर नवोदय विद्यालय, वफापुर शर्मा के छात्र-छात्राओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। मौका था स्पीक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम का। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी सह स्पीक मैके कार्यकर्ता रंजीत निर्गुणी व प्राचार्य डॉ. चिरंजीवी राय ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस बीच  ग्यारहवीं कक्षा के एक संगीत प्रेमी छात्र शौर्य झा ने अपने प्राचार्य डॉ चिरंजीवी राय व रंजीत निर्गुणी से अपने आइकॉन रोनू मजूमदार से मिलने की इच्छा जताई। मिलते ही उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने छात्र को नियमित गीत गाने का अभ्यास करने एवं जीवन मे निरंतर  आगे बढने का आशीष दिया।

छात्र शौर्य झा को बेहतरीन गायन के लिए हैदराबाद, देहरादून, रांची आदि जगहों पर पुरस्कृत भी किया जा चुका है। आगे चलकर वह गायन को अपने कैरियर में शुमार करना चाहता है। स्कूल  के कला मंच पर बुधवार देर संध्या  आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में ही पंडित रोनू मजूमदार ने अपनी बांसुरी की तान छेड़ी कि वहां उपस्थित छात्रों व शिक्षकों का अंतर्मन झंकृत हो उठा। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के सुरों को बांसुरी की धुन में पिरो कर सांस्कृतिक शैक्षिक कार्यक्रम की शुरुआत करते ही उपस्थित लोंगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। मैहर घराने के बांसुरीवादक पंडित रोनू मजूमदार के बजाए भजन रघुपति राघव राजा राम की धुन पर उपस्थित श्रोतागण भी सुर से सुर मिलाते रहे। वहीं बांसुरी से ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया, बनारसी ठुमरी, कजरी, पायो जी मैंने राम रतन धन पायो, राग वृन्दावन आदि की धुनों से श्रोताओं को भाव विवह्ल कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।  प्रसिद्ध तबला वादक पंडित अजीत पाठक ने तबला व कल्पेश साच्ला ने बांसुरी पर संगत कर शानदार जुगलबंदी की। मौके पर शिक्षक  जेपी ¨सह सहित कई अन्य भी  उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी