भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा विश्व का कल्याण : मंत्री

वैशाली। बिहार में अतिथि देवो भव की परंपरा है। भगवान बुद्ध के आदर्श पर चलने से ही समाज का समग्र विकास हो सकता है। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने वैशाली के बुद्ध कुटीर में भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण करने के बाद अपने संबोधन में कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:14 PM (IST)
भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा विश्व का कल्याण : मंत्री
भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा विश्व का कल्याण : मंत्री

वैशाली। बिहार में अतिथि देवो भव की परंपरा है। भगवान बुद्ध के आदर्श पर चलने से ही समाज का समग्र विकास हो सकता है। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने वैशाली के बुद्ध कुटीर में भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण करने के बाद अपने संबोधन में कहीं।

मंत्री ने कहा कि जिन-जिन देशों ने बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का काम किया वह देश आज तरक्की के पथ पर अग्रसर है। भारत भी आज बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने को अग्रसर है। भगवान बुद्ध का संदेश शांति एवं मैत्री का है। उनका संदेश पूरे दुनिया में भाईचारा और आपस में प्रेम-मिल्लत सिखाता है। जो परिवार या देश भाईचारा और प्रेम-मिल्लत पर नहीं चलता है वह विकास नहीं कर पाता है। मंत्री ने कहा कि बिहार में अमन-चैन बहाल है। राज्य सरकार पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने पर्यटकों से वैशाली आने का आग्रह किया।

इस मौके पर थाई मंदिर के पुजारी डॉ. पीसी चंद्रा ने कहा कि देश एवं दुनिया से वैशाली आए लोग यह बता रहे हैं कि बुद्ध के प्रति उनका लगाव एवं समर्पण है। इस कार्यक्रम में यूएसए से आई वांग्वे दिक्षी सहित थाईलैंड एवं कई देशों के बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। इस अवसर पर बुद्ध कुटीर के संरक्षक चौरामगोपाल, प्रभारी श्रीकांत ¨सह, पूर्व पार्षद मीरा देवी, अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु महासंघ उत्तर प्रदेश के महासचिव भदन्त ज्ञान महाचेरा, ज्ञानेश्वर मौर्य, जितेन्द्र मौर्य, रंजीत ¨सह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रामनरेश राय ने किया। बुद्ध के आदर्श और विचार को अपना कर विश्व का कल्याण संभव : विधायक

भगवान बुद्ध के बताये रास्ते पर चलकर मानव जाति का कल्याण होगा। दुनिया के अधिकांश देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं। ऐसे में भगवान बुद्ध के आदर्श और विचार को अपना कर विश्व का कल्याण संभव है। ये बातें वैशाली के विधायक राज किशोर ¨सह ने वैशाली के ऐतिहासिक स्थल रेलिक स्तूप में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक पाठोत्सव के उद्घाटन के बाद उपस्थित बौद्ध भिक्षुओं एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के अस्थिकलश को वैशाली में स्थापित करने को ले बिहार सरकार ने 72 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। शीघ्र ही यहां पत्थर का स्तूप बनेगा। वह अपने आप में अनूठा होगा। इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रयत्नशील हैं। कार्यक्रम की आयोजक बांग्वे दिक्षे ने कहा कि भगवान बुद्ध की कर्म भूमि में आकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। विश्व कल्याण के लिए भगवान बुद्ध के संदेश को जन जन तक पहुचाना ही एक मात्र उद्देश्य है। बट थाई के प्रधान डॉ पीसी चन्द्रा ने विदेशों से आए हुए बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने जो उपदेश दिए वह सभी त्रिपिटक में है। इस कार्यक्रम में थाईलैंड, श्रीलंका, कम्बोडिया, म्यांमार आदि देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी