वैशाली में ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर की हत्या, शव छोड़ परिजन फरार Vaishali News

वैशाली में मंगलवार को विवाहिता की ससुराल में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं। सूचना पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 11:48 AM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 11:48 AM (IST)
वैशाली में ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर की हत्या, शव छोड़ परिजन फरार Vaishali News
वैशाली में ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर की हत्या, शव छोड़ परिजन फरार Vaishali News

वैशाली, जेएनएन। जिले के जन्दाहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को गला घोंटकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मायके वाले फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार सराय थाना क्षेत्र के प्रबोधी गांव के मनोज सिंह की पुत्री निभा देवी की जन्दाहा थाना क्षेत्र खोपी गांव निवासी चंदन सिंह से शादी हुई थी। 12 साल पहले हुए विवाह से दोनों को दो पुत्र हैं। शादी के बाद बाद से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मायके वालों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन लड़ाइयां हुआ करती थीं।

मंगलवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि निभा की हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देकर ससुराल वाले फरार हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने देखा कि निभा का शव घर के बरामदे में पड़ा था। उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर जन्दाहा थाने की पुलिस जांच के लिए पहुुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी