क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर प्रवासियों को दी गई विदाई

ुुुुजंदाहा प्रखंड के बहसी सैदपुर पंचायत स्थित पंचायत क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी श्रमिकों निर्धारित अवधि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:13 AM (IST)
क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर प्रवासियों को दी गई विदाई
क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर प्रवासियों को दी गई विदाई

संवाद सूत्र, जंदाहा :

जंदाहा प्रखंड की बहसी सैदपुर पंचायत स्थित पंचायत क्वांरटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी कामगारों की निर्धारित अवधि पूरी होने पर रविवार को पंचायत के मुखिया एवं पूर्व मुखिया द्वारा पंचायत सचिव की उपस्थिति में फूल मालाओं एवं अंग वस्त्र से सम्मानित करते विदा किया। इस दौरान पंचायत की मुखिया मीरा देवी एवं पूर्व मुखिया राजद के जिला उपाध्यक्ष अरविद राय द्वारा पंचायत सचिव सुरेश रजक की उपस्थिति में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 55 प्रवासी कामगारों को सम्मानित करते हुए क्वांरटाइन सेंटर से विदा किया। सेंटर में रह रहे प्रवासियों मुखिया एवं मुखिया पति द्वारा सम्मानजनक तरीके से सरकारी निर्देशानुसार आवश्यक सुविधा मुहैया कराए जाने को लेकर सराहना किया। इस अवसर पर पंचायत के कई वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी