शौच के लिए निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

सोनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ दो लोगों ने सामूहिक द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 08:22 PM (IST)
शौच के लिए निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
शौच के लिए निकली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

सोनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों के विरुद्ध सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अल सुबह किशोरी शौच के लिए घर से निकलकर बगीचे में जा रही थी। इसी बीच दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद सभी वहां से भाग निकले। थोड़ी देर बाद किशोरी किसी तरह कमरे से बाहर निकली तो गांव के ही एक व्यक्ति ने बाइक से उसे उसके घर तक पहुंचाया। घर पहुंचकर बच्ची ने अपने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर सोनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में सोनपुर थानाध्यक्ष राम सिद्धेश्वर आजाद ने बताया कि किशोर के साथ दुष्कर्म मामले में पवन ¨सह का ट्रैक्टर चालक दीपक कुमार एक अन्य संतोष ¨सह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी