जुड़ावनपुर करारी में 20 घर जलकर राख

खररिया टोला में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से आग लगी 20 घर जलकर राख।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 11:13 PM (IST)
जुड़ावनपुर करारी में 20 घर जलकर राख
जुड़ावनपुर करारी में 20 घर जलकर राख

वैशाली ।

जुड़ावनपुर थाना की जुरावनपुर करारी पंचायत के खररिया टोला में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गयी। आग से 20 घर जलकर राख हो गये। घटना शुक्रवार तीन बजे की है। इस घटना में गणेश राम, दिनेश राम, हरिदर राम, भलेसर राम, भुवनेश्वर राम, मोहनराम, सीताराम, ईश्वर राम, कामेश्वर राम, देवलाल राम, चंदेश्वर राम, कृष्ण राम, मोहन राम समेत लगभग 20 लोगों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग तीन बजे अचानक दिनेश राम के घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और लपटों ने आसपास के 20 घरों को ले लिया। अगलगी की खबर सुनकर मौके पर पंचायत के मुखिया मंटू सिंह, शिवनगर निवासी सुमन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना दमकल कर्मी को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर जुड़ावनपुर थाना के दमकल एवं राघोपुर थाना के दमकल कर्मी पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक 20 घर जलकर राख हो चुके थे। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय हवा इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। किसी परिवार के लिए घर से कुछ भी निकालना संभव नहीं हो सका। गैस सिलेंडर फटने से लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। आगे की लपटें इतनी भयानक थी कि वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल हो रहा था। लेकिन आसपास के ग्रामीणों की दिलेरी के बल पर काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके।

घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुड़ावनपुर थाना की वार्ड संख्या 19 खररिया टोला मैं दलित बस्ती में शुक्रवार के लगभग 3:00 बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग ने मोहल्ले के लगभग 20 घरों से अधिक झोपड़ियों को राख का ढेर बना दिया। जिस समय अगलगी की घटना हुई उस समय अगल बगल के लोग शोर शराबा सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। दूरदराज के लोग भी धुआं उठता देख इधर उधर से घटनास्थल पर दौड़कर पहुंचे। आग लगने के बाद सभी अपने झोपड़ी को छोड़कर सड़क की तरफ भाग्य अपने अपने झोपड़ी से सामान बाहर निकालने की कोशिश में जुटे लेकिन अगलगी की घटना में घर का लगभग सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में घर में रखा चौकी बर्तन बक्सा कपरा जेवर कागजात आदि खाद्य सामग्री मवेशी के लिए रखे गए भूसा अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीने को विवश हो गए।घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवार के बच्चे बूढ़े जवान सभी जोर जोर से चीख रहे थे चिल्ला रहे थे। इस घटना के बाद सभी अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान में जीने को विवश हो गए। अचानक दिणेश राम के घर में आग लग गया आग देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया एवं अपनी आगोश में आसपास के 20 घरों को ले लिया। उन्होंने बताया कि अगलगी में एक सिलेंडर भी फटा है। स्थानीय लोग एवं दमकल कर्मी के घंटों प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

पंचायत के मुखिया मंटू सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवारों के लिए जल्द से जल्द सहायता राशि प्रदान करने की मांग की।

chat bot
आपका साथी