पोखर से स्नातक की छात्रा का मिला शव

गोरौल थाने के महमदपुर पोझा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास पोखर से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान पोझा गांव निवासी मुकेश कुमार राय की 22 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:13 AM (IST)
पोखर से स्नातक की  छात्रा का मिला शव
पोखर से स्नातक की छात्रा का मिला शव

वैशाली । गोरौल थाने के महमदपुर पोझा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास पोखर से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान पोझा गांव निवासी मुकेश कुमार राय की 22 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गई। वह स्नातक की छात्रा थी और बुधवार दोपहर से गायब थी। स्वजन खोजबीन कर ही रहे थे कि सुबह पोखर से शव मिला।

पोखर गांव के एकांत में है। इसमें नहाने के क्रम में शायद गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गई होगी। पुलिस पे शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचा दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ताला काटकर घर से गहने और अन्य सामान चोरी

जागरण संवाददाता, हाजीपुर : शहर के सांचीपट्टी मुहल्ले में गत रात चोरों ने एक घर का ताला काटकर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के गहने और 10 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। घर की मालकिन ससुर के दाह संस्कार में गई हुई थीं। सांचीपट्टी वार्ड सात निवासी अमरेश कुमार सिंह की पत्नी पिकी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ससुर का निधन 12 जुलाई को हो गया था। सभी लोग घर बंद कर दिघवारा थाने के इस्मइला गांव चले गए थे। इस बीच चोरों ने ताला काट कर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी की सूचना पर घर पहुंची तो आलमारी, बक्शे तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख के जेवर, दस हजार रुपये नकद के अलावा अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे।

chat bot
आपका साथी