ताजपुर से 60 कार्टन शराब बरामद

संवाद सूत्र, लालगंज:- लालगंज थाना क्षेत्र के ताजपुर ब्रह्मस्थान के पास एक झोपड़ी से उत्पाद विभाग ने सोमवार को छापेमारी कर 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया। छापेमारी के दौरान शराब धंधेबाज को इसकी भनक लग गई। इसके बाद वो मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग शराब जब्त कर मामले की छान बिन में जुट गया। छापामार दस्ता का नेतृत्व कर रहे विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार के साथ, अवर निरीक्षक अजित कुमार, सुरेश प्रसाद, सविता कुमारी मौजूद थीं। इसके अलावा खंजाहचक से लालगंज पुलिस ने भी छापेमारी कर 75 लीटर देसी शराब जब्त किया है। मौके से उसी गांव के रामावतार पासवान व चुल्हाई पासवान को भी गिरफ्तार किया गया। उसे सोमवार को ही जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी को गई थी। उन्होंने बताया कि मौके से दो बाइक जब्त किया गया। इसमें एक अज्ञात बाइक मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 08:18 PM (IST)
ताजपुर से 60 कार्टन शराब बरामद
ताजपुर से 60 कार्टन शराब बरामद

वैशाली। लालगंज थाना क्षेत्र के ताजपुर ब्रह्मस्थान के पास एक झोपड़ी से उत्पाद विभाग ने सोमवार को छापेमारी कर 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान शराब धंधेबाज को इसकी भनक लग गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। उत्पाद विभाग शराब जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गया। छापामार दस्ता का नेतृत्व कर रहे विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार के साथ अवर निरीक्षक अजीत कुमार, सुरेश प्रसाद, सविता कुमारी मौजूद थीं।

इसके अलावा खंजाहाचक से लालगंज पुलिस ने भी छापेमारी कर 75 लीटर देसी शराब जब्त की है। मौके से उसी गांव के रामावतार पासवान व चुल्हाई पासवान को गिरफ्तार किया गया। उन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी को गई थी। उन्होंने बताया कि मौके से दो बाइक जब्त की गई। इसमें एक अज्ञात बाइक मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी