लाइन होटल में छापेमारी दो जुआरी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हाजीपुर : दीपावली का पर्व नजदीक आते ही शहर में विभिन्न स्थानों पर जुआ क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Oct 2017 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 07 Oct 2017 10:35 PM (IST)
लाइन होटल में छापेमारी दो जुआरी गिरफ्तार
लाइन होटल में छापेमारी दो जुआरी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हाजीपुर : दीपावली का पर्व नजदीक आते ही शहर में विभिन्न स्थानों पर जुआ का खेल शुरु हो गया। जुआरी पुलिस की नजर बचाकर जहां-तहां इस खेल का बिसात बिछाना शुरु कर दिया है। गत रात औद्योगिक थाना की पुलिस ने हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित एक लाइन होटल में संचालित हो रहे जुआ के अड्डा पर छापेमारी कर दो जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कई जुआरी एवं होटल के मैनेजर पुलिस को देखते ही भाग निकलने में सफल रहे है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए जुआरियों के पास से 1 लाख 15 सौ रुपये भी बरामद किए है।

इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष मधुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रैन बसेरा होटल में जुआरियों का अड्डा जमा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस बल को उक्त लाइन होटल पर छापेमारी के लिए भेजा गया। पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी कर दो जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि कई भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस की टीम ने यहां से 1 लाख 15 हजार रुपया भी बरामद किया है। पुलिस ने होटल के अहाते में लगी जुआरियों की स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए जुआरियों की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी रामधनी महतो के पुत्र राजेश कुमार महतो एवं महनार के नयागांव निवासी मनोज ¨सह के रुप में की गई है। पुलिस ने दोनों जुआरियों को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी