उपभोक्ताओं ने डीलर के विरुद्ध किया प्रदर्शन

वैशाली। राशन-केरोसिन उपभोक्ताओं ने मगलवार को पुराना बाजार राजापाकर में हो हंगामा किया। उनका कहना था

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 13 Dec 2017 03:32 PM (IST)
उपभोक्ताओं ने डीलर के विरुद्ध किया प्रदर्शन
उपभोक्ताओं ने डीलर के विरुद्ध किया प्रदर्शन

वैशाली। राशन-केरोसिन उपभोक्ताओं ने मगलवार को पुराना बाजार राजापाकर में हो हंगामा किया। उनका कहना था कि डीलर चंदेश्वर वर्मा के यहां से राशन नहीं लेंगे। उनके द्वारा समय से राशन-केरोसिन उपलब्ध नहीं कराया जाता है। जिससे हम सभी राशन-किरासन उपभोक्ताओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सभी राशन उपभोक्ता डीलर राजेंद्र गुप्ता के यहां से राशन-केरोसिन का उठाव करने की मांग कर रहे थे।

हंगामें की सूचना पाकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे एवं लोगों को समझाते हुए भरोसा दिया कि उन सभी उपभोक्ताओं को राजेंद्र गुप्ता के यहां से ही राशन मिलेगा। तब वे सभी शांत हुए।

ज्ञात हो कि राजापाकर बाजार के भुनेश्वर चौक के राशन-किरासन उपभोक्ताओं का राशन केरोसिन पूर्व में राजेंद्र गुप्ता डीलर के यहां ही मिलता था जिसे काटकर चंदेश्वर वर्मा के यहां कर दिया गया जिससे राशन-किरासन उपभोक्ता  आक्रोशित थे। एमओ के समझाने बुझाने पर वे शांत हुए। मौके पर उपस्थित भुलाई साह,  रामचंद्र साह, रामनाथ शाह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, रामनाथ शाह, विनय कुमार,  सीताराम साह, सत्यनारायण साह, राजू साह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी