बिदुपुर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सूत्र, बिदुपुर : बिदुपुर में शुक्रवार को पुलिस की बर्बरता के खिलाफ युवाओं ने रोषपूर्ण प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 11:24 AM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 11:24 AM (IST)
बिदुपुर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सूत्र, बिदुपुर : बिदुपुर में शुक्रवार को पुलिस की बर्बरता के खिलाफ युवाओं ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। युवकों ने गत 14 दिसम्बर को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह अरुणा गैस एजेंसी के संचालक बलराम खत्री को गोली मारने की घटना के आरोपी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर सरेआम बाजार में उसकी पिटाई के विरोध में युवा राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में विरोध जताया।

हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शनकारी युवक बिदुपुर बाजार स्थित हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सभी युवक थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग कर रहे थे। युवकों ने एकजुट होकर बिदुपुर बाजार के गांधी चौक से लेकर गर्दनिया चौक तक के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया।

विदित हो कि गत 14 दिसम्बर को गोली लगने से दो युवक बलराम खत्री एवं ऋषि कुमार सिंह जख्मी हो गये थे। जख्मी दोनों युवकों का इलाज पीएमसीएच में किया गया था। जख्मी अवस्था में बलराम खत्री ने पुलिस के समक्ष गुड्डू कुमार सहित तीन के नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध आरोप लगाये थे। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर गत 16 दिसम्बर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

chat bot
आपका साथी