छातापुर में 65 प्रतिशत हुआ मतदान, सुरक्षा के दिखे व्यापक प्रबंध

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत करजाईन बाजार स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशानुसार चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत विद्यालय में आयोजित इस लेखन प्रतियोगिता में वर्ग एक से लेकर वर्ग चार तक के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही इस जागरूकता अभियान से विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों में काफी ़खुशी देखी गई। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान चलने से सड़क दुर्घटना में भारी कमी आएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 07:06 PM (IST)
छातापुर में 65 प्रतिशत हुआ मतदान, सुरक्षा के दिखे व्यापक प्रबंध
छातापुर में 65 प्रतिशत हुआ मतदान, सुरक्षा के दिखे व्यापक प्रबंध

सुपौल। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। इस बार महिलाएं भी मतदान में पीछे नहीं थी। रविवार को सुबह सात बजे से 14 पैक्स के 44 मतदान केंद्रों पर मतदान का कार्य प्रारंभ हुआ। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया मतदान की रफ्तार भी बढ़ती गई। सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे 32 प्रतिशत, एक बजे तक 46 प्रतिशत और अंत में 65 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रखंड में शांतिपूर्वक व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को ले पुलिस कप्तान व अनुमंडल के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी काफी सक्रिय रहे। चुनाव के पर्यवेक्षक अमरदीप पासवान, एसडीओ त्रिवेणीगंज विनय कुमार, थानाध्यक्ष अनमोल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। कहीं से भी मतदान केंद्रों पर झड़प या चुनाव में गड़बड़ी करने की शिकायत नहीं मिली। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक पैक्स का चुनाव संपन्न हो गया। सुपौल पुलिस कप्तान मनोज कुमार ने प्रखंड में शांतिपूर्वक व निष्पक्ष पैक्स चुनाव संपन्न होने पर खुशी जाहिर करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। आरडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड में शांति पूर्वक व निष्पक्ष पैक्स का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें 64.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। मतदान केंद्रों से आयीं मतपेटियों को बज्र गृह में शील कर दिया गया। सोमवार को सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। मतगणना सात टेबल पर कराया जाएगा जो सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा।

chat bot
आपका साथी