ईद पर्व मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक

संवाद सहयोगी वीरपुर (सुपौल) ईद पर्व मनाए जाने को लेकर वीरपुर थाना परिसर में एसडीओ सुभा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 05:40 PM (IST)
ईद पर्व मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक
ईद पर्व मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक

संवाद सहयोगी, वीरपुर (सुपौल): ईद पर्व मनाए जाने को लेकर वीरपुर थाना परिसर में एसडीओ सुभाष कुमार एवं एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम लॉकडाउन-4 के तहत जारी दिशा-निर्देशों और प्रतिबंधों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रशासनिक बाध्यताओं से सबको अवगत कराया गया। वैश्विक इस महामारी से जब देश ही नहीं विश्व जूझ रहा है तो निर्धारित धार्मिक कार्य व आयोजन अपने-अपने घरों से ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। धर्मावंलबियों द्वारा ईदगाह में एकत्रित नमाज न पढ़ने की बजाय मस्जिदों में आंशिक संख्या बल को शारीरिक दूरी के बीच नमाज पढ़ने व अलग-अलग स्थानों पर इसी निर्धारित संख्या बल को नमाज अदा करने का प्रस्ताव प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा गया। लेकिन कोरोना महामारी के तहत देश भर में जारी लॉकडाउन के तहत सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों और धर्म गुरुओं की अपील का समर्थन करने की बात की गई। तब जाकर सबने आश्वस्त किया कि जारी कानूनी दिशा-निर्देशों एवं जागरूकता के तहत सभी धर्मावलंबी अपने-अपने घरों में नमाज अदा करते हुए ईद पर्व मनाएंगे। इस बैठक में आरडीओ देवानंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मुख्य पार्षद मनोज भगत, मु अंसार, मु अकबर, तनवीर आलम, मोहिउद्दीन, मु तोहिद, शमशेर आलम, देवकृष्ण यादव, अनिल भुसकुलिया, पशुपति गुप्ता, अरुण साह आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी