सेविका-सहायिका का हुआ चयन

सुपौल। करजाईन एवं रतनपुर पंचायत में शनिवार को आमसभा का आयोजन कर आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका का चयन किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 04:33 PM (IST)
सेविका-सहायिका का हुआ चयन
सेविका-सहायिका का हुआ चयन

सुपौल। करजाईन एवं रतनपुर पंचायत में शनिवार को आमसभा का आयोजन कर आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका का चयन किया गया। एलएस रूपम सिन्हा ने बताया कि करजाईन पंचायत के वार्ड नंबर 10 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 187 के लिए आशा देवी एवं वार्ड नंबर 17 के केंद्र संख्या 188 के लिए नयन कुमारी को सेविका पद के लिए चयनित किया गया। वहीं रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में आयोजित आमसभा में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 36 के लिए सहायिका पद पर सुलेखा देवी को चयनित किया गया। इस मौके पर एलएस कंचन कुमारी, बीसीओ, मुखिया संजीव कुमार मंटू, पूर्व पंसस तपेश चंद्र मिश्र, वार्ड सदस्य चंदा देवी, वार्ड पंच गायत्री देवी, सेविका गृजमाला देवी, सत्यनारायण मंडल, राजेंद्र मंडल, नागेंद्र मिश्र, भोगेंद्र मंडल, विनोद मंडल, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी