एनएच पर सख्त हुआ प्रशासन, ओवरलोडिग पर हो रही कार्रवाई

संवाद सूत्र छातापुर (सुपौल) प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच 91 मुख्य मार्ग पर खुलेआम ओवरलोडिग का खेल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 05:26 PM (IST)
एनएच पर सख्त हुआ प्रशासन, ओवरलोडिग पर हो रही कार्रवाई
एनएच पर सख्त हुआ प्रशासन, ओवरलोडिग पर हो रही कार्रवाई

संवाद सूत्र, छातापुर (सुपौल): प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएच 91 मुख्य मार्ग पर खुलेआम ओवरलोडिग का खेल जारी है और प्रशासनिक कार्यवाही केवल दो-चार ट्रकों की धरपकड़ तक सीमित है। ओवरलोडिग छिपाने के लिए कई वाहन मालिक तिरपाल का प्रयोग कर रहे हैं तो अधिकांश खुलेआम यह काम कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर ट्रक, डपंर, ट्रैक्टरों का आवागमन चल रहा है। प्रशासनिक धर पकड़ के बाद भी ओवरलोडिग का खेल नहीं थम रहा है। मुख्यालय की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों पर ओवरलोड यहां अफसरों की सतर्कता को चुनौती दे रहे हैं। खास बात ये है कि कई वाहनों मालिकों ने अब तिरपाल के जरिये ओवरलोडिग छिपाने का खेल शुरू कर दिया है। जबकि अधिकांश वाहन मालिक खुलेआम ओवरलोड की ढुलाई में लगे हुए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज एस जेड हसन ने बताया कि लगातार वाहनों की धरपकड़ हो रही है। किसी भी तरह ओवरलोडिग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वैसे गुरुवार को मोटर यान निरीक्षक ( एमभीआई) सुपौल राकेश कुमार ने छातापुर थानाक्षेत्र में एस एच 91 पर गुजर रहे ओवरलोडेड कई वाहनों की जांच की। इस दौरान क्षमता से अधिक सड़क निर्माण सामग्री लादकर गुजर रहे दो हाईवा को संदेह में रोक लिया गया। जिसके बाद ओवरलोड की सत्यता की जांच के लिए धर्मकांटा पर हाईवा का वजन कराया गया। वजन पश्चात ओवरलोड की पुष्टि होने पर दोनों हाईवा का ऑन स्पॉट चालान काटने के बाद उसे कब्जे में लेकर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस संदर्भ में एमभीआई ने बताया कि बीआर 11जीबी 5681 नंबर की हाईवा के विरुद्ध जुर्माना स्वरूप 82 हजार रुपया तथा बीआर 11 एस 6686 के विरुद्ध 85 हजार का चालान काटा गया है। चालान की राशि जमा करने के बाद दोनों हाईवा को मुक्त कर दिया जाएगा। बताया कि दोनों ही हाईवा को थाना पुलिस के कब्जे में दे दिया गया है। टायर ब्लास्ट हो जाने के कारण एक हाईवा धर्मकांटा के समीप लगा हुआ है। ओवरलोडेड वाहनों की धर पकड के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। जानकारी अनुसार एमभीआई के द्वारा दो हाईवा को पकड़ा गया था। जिसमें वजन करने के दौरान मुख्यालय स्थित धर्मकांटा पर ओवरलोडेड एक हाईवा का टायर ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट के दौरान समीप खड़े एमभीआइ व अन्य लोग बाल-बाल बच गये और लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

chat bot
आपका साथी