दर्जन भर किताबों का लोकार्पण, जुटेंगे मैथिली के दिग्गज

सुपौल। वसंत पंचमी के अवसर पर साहित्यकार केदार कानन के आवास पर किसुन संकल्प लोक द्वारा प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 01:48 AM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 01:48 AM (IST)
दर्जन भर किताबों का लोकार्पण, जुटेंगे मैथिली के दिग्गज
दर्जन भर किताबों का लोकार्पण, जुटेंगे मैथिली के दिग्गज

सुपौल। वसंत पंचमी के अवसर पर साहित्यकार केदार कानन के आवास पर किसुन संकल्प लोक द्वारा प्रकाशित मैथिली की दर्जन भर किताबों का लोकार्पण होगा। जिसमें स्थानीय लेखकों के अलावा मधुबनी से वरिष्ठ रचनाकार उदयचंद्र झा विनोद,डा. शिवशंकर श्रीनिवास, दिलीप कुमार झा, प्रो. अतुलेश्वर झा, दरभंगा से डॉ. भीमनाथ झा, डॉ. विभूति आनंद, डॉ. नाराणजी, सहरसा से डॉ. ललितेश्वर मिश्र, डॉ. रामनरेश ¨सह, मुख्तार आलम आदि उपस्थित रहेंगे। लोकार्पण में शामिल किताबों में डॉ. ललितेश मिश्र की कहानियों का संग्रह बीच वैतरणीमे, डॉ. महेंद्र के संस्मरण की किताब दिकपाल, डॉ. विभूति आनंद की कविताओं का संग्रह शब्द कें नहबैत, पहाड़ आ अन्य कविता, डॉ. नाराणजी की जल धरतीक अनुराग मे बसैत अछि, नंदिनी पाठक की पाथरक शहर, रमण कुमार सिकंह की दु:स्वप्नक बाद, सुस्मिता पाठक की रजोतक बाट, परिचिति, रोमिशा की फूजल आंखिक स्वप्न और केदार कानन की आकार लैत शब्द एवं व्योममे शब्द प्रमुख हैं। इस अवसर पर प्रो. धीरेन्द्र धीर, दिल्ली से रमण कुमार ¨सह, डज्ञ. अरुण कुमार ¨सह, रोमिशा, डा. सुभाष चंद्र यादव, निर्भय, सच्चिदानंद सौरभ, आशीष चमन आदि भी आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी