विषाक्त भोजन खाने से दर्जनों बीमार, चल रहा इलाज

सुपौल। प्रखंड के दीनापट्टी पंचायत के सखुआ गांव के मंडल टोला में विषाक्त भोजन खाने से

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jun 2016 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2016 03:00 AM (IST)
विषाक्त भोजन खाने से दर्जनों बीमार, चल रहा इलाज

सुपौल। प्रखंड के दीनापट्टी पंचायत के सखुआ गांव के मंडल टोला में विषाक्त भोजन खाने से दर्जनों लोग बीमार पड़ गए। सभी बीमार पड़े लोगों को पिपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां सबों का इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार मंगलवार की संध्या गाव के ही जवाहर मंडल के यहां श्राद्ध का भोज था। जहां सैकड़ों ग्रामीण भोज खाने गये थे। भोज खाने के बाद ग्रामीण वापस घर आये कि कै-दस्त होना शुरु हो गया। देखते ही देखते संख्या दर्जनों में पहुंच गई। सभी के घर में कोहराम मचने लगा। कुछ ग्रामीणों के सहयोग से पिपरा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि सभी खतरे से बाहर है। बीमार पडे लोगों में राजकुमार मंडल 18 वर्ष, मेहीलाल मंडल 60 वर्ष, सुमन कुमारी 8 वर्ष, चादनी कुमारी 3 वर्ष, रोहित कुमार 7 वर्ष, रेखा कुमारी 7 वर्ष, चंदु कुमारी 6 वर्ष, शिल्पी कुमारी 6 वर्ष, नेहा कुमारी 7 वर्ष, रघुनंदन कुमार 6 वर्ष, अंजनी कुमारी 7 वर्ष, सीमा कुमारी 10 वर्ष, रीता कुमारी 11 वर्ष, सोनीया कुमारी 6 वर्ष, गीता कुमारी 12 वर्ष, कैलाश कुमार 20 वर्ष, ललित मंडल 50 वर्ष, दिलखुश कुमार 10 वर्ष, राजोलाल मंडल 55 वर्ष, गणेश कुमार 7 वर्ष, सिकेन्द्र मंडल 25 वर्ष सहित 63 लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें अधिकतर बच्चे है।

chat bot
आपका साथी