होली के दिन पुलिस पदाधिकारी रखें विशेष रूप से निगरानी

संवाद सहयोगी निर्मली(सुपौल) होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 06:14 PM (IST)
होली के दिन पुलिस पदाधिकारी रखें विशेष रूप से निगरानी
होली के दिन पुलिस पदाधिकारी रखें विशेष रूप से निगरानी

संवाद सहयोगी, निर्मली(सुपौल): होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैद्यनाथ सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कुनौली थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होली में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई। आदर्श आचार संहिता के बिदु पर उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिया कि होली पर्व के दिन विशेष रूप से निगरानी रखी जाए ताकि शराब का सेवन कर लोग विधि-व्यवस्था को भंग नहीं कर पाए। नेपाली सीमावर्ती क्षेत्र से शराब का सेवन कर भारतीय भू-भाग में आने वाले लोगों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाए। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर अगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अब भी कहीं चिपका हो तो निरीक्षण करते हुए अविलंब हटा दिया जाए। बैठक में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसएसबी के इंस्पेक्टर विवेक कुमार, उप प्रमुख हरेराम मेहता, पंचायत के मुखिया सत्यनारायण रजक, सरपंच देवनारायण साफी, चित नारायण यादव, महेंद्र प्रसाद साह, पंचायत समिति सदस्य मु. शकील अहमद, मनोज कुमार सिंह, पृथ्वीराज सिंह, दीपनारायण साह, ललित कुमार यादव, मु. वकील, मु. अताउल मंसूरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी