कार्यकर्ताओं ने मनाया मोदी का 67 वां जन्मदिन

सुपौल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 67वें जन्म दिवस को नगर के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Sep 2017 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 18 Sep 2017 05:19 PM (IST)
कार्यकर्ताओं ने मनाया मोदी का 67 वां जन्मदिन
कार्यकर्ताओं ने मनाया मोदी का 67 वां जन्मदिन

सुपौल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 67वें जन्म दिवस को नगर के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर की साफ-सफाई कर मनाया। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र निर्मली परिसर सहित विभिन्न सड़क मार्गो पर भाजपाइयों द्वारा झाड़ू लगाई गई। मौके पर भाजपा बिहार प्रदेश के पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष अधिवक्ता सूर्य नारायण कामत ने अपने संबोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी पढाओ देश बचाओ, बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अवगत कराया जाना है। ताकि अब भी शेष बचे लोग योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम में डॉ. विमल राय, सीताराम चौधरी, नगर अध्यक्ष अनिल कुमार, मुकेश नाहर, जितेन्द्र ¨सह, हीरा झा, हलधर साह, किशुन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी