कोसी नदी पर एक और महासेतु का होगा निर्माण : विजेन्द्र

सुपौल। किसान के लिए अलग से बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक अलग सब पावर ग्रिड बनवाया जाएग

By Edited By: Publish:Fri, 01 Jul 2016 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2016 03:01 AM (IST)
कोसी नदी पर एक और महासेतु का होगा निर्माण : विजेन्द्र

सुपौल। किसान के लिए अलग से बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक अलग सब पावर ग्रिड बनवाया जाएगा। ताकि किसानों को खेती करने में सहूलियत हो। प्रखंड के गनौरा हाई स्कूल के बगल में बहुत जल्द आईटीआई का निर्माण करवाया जाएगा। आईटीआई खुलने के बाद यहा के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मरौना से सुपौल की दूरी कम करने के लिए जल्द कोसी नदी पर एक और महासेतु का निर्माण करवाया जाएगा। उक्त बातें सूबे के उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने गुरूवार को मरौना प्रखंड के हड़री पंचायत अंतर्गत ब्रह्मोतर घाट पर 13 करोड़ 17 लाख 24 हजार की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल के शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि ब्रह्माोतर घाट पर दो साल में पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बोले कि 89 प्रतिशत लोग अभी भी गाव में रहते हैं। बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिजली की अति आवश्यकता है। इसके लिए काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुल, सड़क आदि पर जोर दिया जा रहा है। सभा को निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधान परिषद के उप सभापति मो. हारूण रसीद, जदयू जिलाध्यक्ष राम विलास कामत, राजेन्द्र प्रसाद यादव, युगल किशोर अग्रवाल, हरेकान्त झा, जीवनेश्वर साह, खुर्शीद आलम, रामचन्द्र यादव, अमरदेव कामत, मानिक लाल यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, अशोक यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता लोकेश मंडल ने किया तथा मंत्री व विधायक का स्वागत जितेन्द्र यादव ने साल एवं फूल-माला से किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, डीएसपी संतोष कुमार, थानाध्यक्ष अजीत कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी