सेवा दल के आह्वान पर कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण

सुपौल। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के आह्वान पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 06:03 PM (IST)
सेवा दल के आह्वान पर कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण
सेवा दल के आह्वान पर कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण

सुपौल। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के आह्वान पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।उन्होंने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता व भारतीय संविधान की अक्षुण्णता हेतु राष्ट्रीय ध्वज सार्वजनिक स्थान पर फहराया जाता है। कहा कि संविधान की रक्षा तथा देश की एकता व अखंडता रखने हेतु कांग्रेस जन हर कुर्बानी देने के लिए कृत संकल्पित है। मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संगठन सचिव सुभाष प्रसाद ¨सह, जिला सेवा दल के अध्यक्ष संतोष कुमार साह, नरेश कुमार मिश्र, अभय तिवारी, मु. गफ्फार मु. साकिब इकबाल, मनु राज, मु. मुस्तफा समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी