विद्यालय की कुव्यवस्था देख भड़के ग्रामीण, किया बवाल

सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोनहा के प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने से विद्यालय में व्या

By Edited By: Publish:Fri, 31 Jul 2015 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2015 06:48 PM (IST)
विद्यालय की कुव्यवस्था देख भड़के ग्रामीण, किया बवाल

सुपौल। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोनहा के प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने से विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था मध्याह्न भोजन बंद रहने, पोशाक राशि, छात्रवृति व साईकिल योजना के निमित राशि का वितरण नहीं हो पाने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय को ठप कर सभी प्रभारी प्रधानचार्य सहित शिक्षकों को कमरे में बंद कर दिया और वरीय पदाधिकारियों को बुलाये जाने की माग करते हुए घटो बवाल किया। आदोलित ग्रामीणों का कहना था कि विगत 10 -15 दिनों से विद्यालय में भोजन बंद है। वहीं सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच मुख्यमंत्री साईकिल योजना ,मुख्यमंत्री पोशाक योजना व छात्रवृति योजना के तहत राशि का वितरण किया जा चुका है। किन्तु अबतक विद्यालय में किसी भी प्रकार का वितरण नही किया जा सका है। पूछने पर प्रधान द्वारा बार बार वरीय पदाधिकारियों से बात करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। राशि वितरण व भोजन को लेकर पूछने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक यशवंत कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रधान रविन्द्र पासवान गंभीर रोग से ग्रसित होकर पटना में इलाज करवा रहे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लालकुंद कुमार द्वारा मुझे केवल विद्यालय संचालन का प्रभार दिया गया है। विद्यालय के खाते के संचालन का प्रभार नही मिला है। जिसके कारण भोजन बंद है और साईकिल तथा पोशाक राशि का वितरण नही किया जा सका है। बंधक बने प्र.अ एवं सहायक शिक्षक मो. अबुल, रामप्रसाद यादव, सुनिल कुमार, भूषण राम, सुभाष चंद्र पंकज, पवन कुमार अजीत कुमार आदि ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी से बात करने पर वे स्पष्ट कुछ नही बोलते हैं, और टाल मटोल का रवैया अपनाते हुए खुद ही इसका समाधान कर लिए जाने की बात कहते हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को घटो बंधक बनाये जाने के

उपरात कुछ ग्रामीणों के समझाने बुझाने व वितरण हेतु दो दिनों का समय दिये जाने के बाद बंधकों को मुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी