डीआईजी ने की कई मामलों की समीक्षा

त्रिवेणीगंज(सुपौल),संवाद सहयोगी:अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में

By Edited By: Publish:Sat, 24 Jan 2015 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jan 2015 06:05 PM (IST)
डीआईजी ने की कई मामलों की समीक्षा

त्रिवेणीगंज(सुपौल),संवाद सहयोगी:अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में शनिवार को कोशी प्रक्षेत्र के डीआईजी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने अनुमंडल स्तरीय विभिन्न मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष सहित अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

मौके पर डीआईजी को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। डीआईजी ने समीक्षोपरात पत्रकारों से कहा कि वर्ष में कम से कम एक बार अनुमंडल स्तरीय निरीक्षण किया जाता है और मामलों की समीक्षा की जाती है। कहा कि निरीक्षण में अभिलेखों को अद्यतन किये जाने के साथ ही कांडों में वाछित अपराधियों की सूची बनाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि यह चुनाव का वर्ष है। विधि-व्यवस्था को कायम रखने व अपराधियों पर पूरी तरह नियंत्रण रखने हेतु निर्देश दिया गया है। कहा कि अनुमंडल के सभी थाना तथा ओपी के अभिलेखों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने अभिलेखों की समीक्षा के उपरात अपनी संतुष्टि जताई। कहा कि चुनावी वर्ष में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कई निर्देश दिये जाते रहेंगे। मौके पर डीएसपी चन्द्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी, पुलिस निरीक्षक जयशकर सिंह, थानाध्यक्ष मो. नजीमउद्दीन, जदिया थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, छातापुर थानाध्यक्ष चन्द्रकात गौरी, ललितग्राम के सुधीर मोदी, राजेश्वरी थाना के अनि ब्रजेश चौहान, अनि मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी