कुसहा-त्रासदी के गुनहगार को बचा रही सरकार

राघोपुर(सुपौल),संवाद सूत्र:कुसहा-त्रासदी 2008 के गुनहगार लोगों को बचा रही है। जबकि इस के जांच के लिय

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 10:55 PM (IST)
कुसहा-त्रासदी के गुनहगार को बचा रही सरकार

राघोपुर(सुपौल),संवाद सूत्र:कुसहा-त्रासदी 2008 के गुनहगार लोगों को बचा रही है। जबकि इस के जांच के लिये बनाये गये राजेश बालिया आयोग का रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हो गया। आयोग ने स्पष्ट रूप से जिम्मेदार लोगों पर बिहार सरकार से कार्यवाही करने की अनुशंसा की है। लेकिन सरकार कार्यवाही के बदले आयोग के रिपोर्ट पर दो तकनीकि जांच टीम बना कर जनता के आंखों मे धूल झोक रही हैं। उक्त बातें शुक्रवार की शाम सरस्वती शिशु मंदिर मे आयोजित कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया के आवास पर पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर कुमार मुन्ना ने कही। बोले कि कोसी एफ्लैक्स बांध कुसहा टूटने से सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया बुरी तरह प्रभावित हुआ। बड़े पैमाने पर जन-धन का नुकसान हुआ। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोषणा किए थे कि पहले से सुन्दर कोसी बनाउंगा। लेकिन आज तक कोसी के साथ इंसाफ नहीं कर सके। विश्व बैंक से संपोषित योजना से बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 लाख लोगों के लिए घर बनाने की घोषणा नीतीश जी ने किया। लेकिन स्वीकृत मात्र 66,203 हुआ। आज भी लोगों को गृह क्षति मुआवजा सहित घोषित राहत के लिये प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं। राहत के नाम पर छातापुर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। सरकारी पदाधिकारी ने जम कर लूटा और जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती रही।

chat bot
आपका साथी