पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई में जुटा दिखा सरकारी महकमा

सुपौल, जागरण संवाददाता:जिला मुख्यालय में शनिवार को हर चौक-चौराहे पर विशेष चौकसी दिख रही थी। हर चौक-च

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 06:38 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री की अगुवाई में जुटा दिखा सरकारी महकमा

सुपौल, जागरण संवाददाता:जिला मुख्यालय में शनिवार को हर चौक-चौराहे पर विशेष चौकसी दिख रही थी। हर चौक-चौराहे पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान चौकस नजर आ रहे थे। आखिर चौकस नजर आए भी क्यों न। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो सुपौल आ रहे थे। पूरा सरकारी महकमा ही उनकी आवभगत में जुटा दिखा। कोसी महासेतु के समीप बने टॉल प्लाजा से लेकर सुपौल आने तक में पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जदयू कार्यकर्ताओं ने टॉल प्लाजा पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री की अगवानी की और गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें सुपौल तक लाया। इस क्रम में टॉल प्लाजा पर स्थानीय विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष रामविलास कामत, सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, सुरेश प्रसाद सिंह, मुखिया सुनीता देवी, जगदेव पंडित, सुभाष कुमार, परमानंद सिंह, मो. कलीम, राजेन्द्र प्रसाद साह, मनोज यादव सहित कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। वहीं किशनपुर में मुखिया नरगिस इकबाल के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव व कबीना मंत्री पीके शाही का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौके पर दिलीप यादव, अरशद हुसैन गोपी, सत्यदेव यादव, राम बहादुर यादव, मो. अल्लाउद्दीन, विजय आनंद आदि मौजूद थे। रात्रि 9.30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला सुपौल पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ले पूर्व से सतर्क सजग जिला प्रशासन और अधिक चौकस हो गया। जिला पदाधिकारी लक्ष्मी प्रसाद चौहान, आरक्षी अधीक्षक पंकज कुमार राज, उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष राम सहाय राय सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री की अगवानी व आवभगत में जुटे नजर आए। पुन: सुबह 10.42 बजे पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला पिपरा, त्रिवेणीगंज होते हुए अररिया के लिए रवाना हो गया। इस क्रम में पिपरा, त्रिवेणीगंज, जदिया आदि जगहों पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी