बांस पर से गिरा युवक, स्थिति चिंताजनक

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 07:11 PM (IST)
बांस पर से गिरा युवक, स्थिति चिंताजनक

मरौना(सुपौल),संवाद सूत्र: थाना क्षेत्र स्थित धावघाट गाव में बास पर से गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी की स्थिति चिंताजनक स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार धावघाट गाव निवासी जय प्रकाश कामत मवेशी को चारा खिलाने हेतु बास पर पत्ते के लिए चढ़ा हुआ था। इसी क्रम में वह लगभग 20 फीट उपर से नीचे बांस पर से फिसल कर नीचे गिर गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तत्क्षण परिजनों के द्वारा इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्मली लाया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक देख प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्मली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राम प्रसाद मेहता आवश्यक उपचार कर रेफर कर दिया गया। पीएचसी प्रभारी डा. मेहता ने बताया कि जख्मी के मस्तिष्क एवं मुंह में काफी चोट है।

chat bot
आपका साथी