गांधी और पटेल भी नहीं बदल पाए देश : शरद

By Edited By: Publish:Sun, 06 Apr 2014 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 06 Apr 2014 07:52 PM (IST)
गांधी और पटेल भी नहीं बदल पाए देश : शरद

संवाद सूत्र, छातापुर (सुपौल) : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने रविवार को कहा कि गांधी और पटेल भी गुजराती थे, लेकिन वे देश को नहीं बदल पाए। कोई अकेला व्यक्ति देश को नहीं बदल सकता। समाज चाहे तभी कुछ हो सकता है। वे छातापुर उच्च विद्यालय के प्रागण में जदयू प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तमाम जगहों पर विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जनता सब जानती है, वह तो सबके नाम पर ताली पीटती है। भाजपा तथा अन्य पार्टिया झूठ का आडंबर खड़ा कर लोगों को ठगने की पुरजोर कोशिश में लगी हैं। उन्होंने मीडिया पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि अधिकाश चैनलों पर केवल झूठ परोसकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि गाधी, लोहिया और चरण सिंह के सपने को हम यूं ही चूर नहीं होने देंगे। दिल्ली से लूट की संस्कृति गाव तक पहुंच चुकी है। केंद्र से आई हुई शत-प्रतिशत राशि आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती है। श्री यादव ने बताया कि कुसहा त्रासदी के उपरात सूबे के मुखिया नीतीश कुमार तथा मेरी मेहनत की बदौलत विश्व बैंक से सात अरब रुपये कोसी के विकास के लिए प्राप्त हुए हैं। इनमें से आधे रुपये अभी बचे हैं। कोसी क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पथों के निर्माण से इलाके का काफी विकास हुआ है, लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। यह अकेले राज्य सरकार के बूते की बात नहीं है।

सभा को ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधायक अमला देवी व विधान पार्षद हारुण रसीद आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी