महिला रग्वी टीम जहानाबाद रवाना

सिवान। प्रदेश स्तरीय रग्वी चैम्पियनशिप खेलने के लिए सिवान की टीम गुरुवार को जहानाबाद रवाना हो

By Edited By: Publish:Fri, 17 Jun 2016 03:06 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jun 2016 03:06 AM (IST)
महिला रग्वी टीम जहानाबाद रवाना

सिवान। प्रदेश स्तरीय रग्वी चैम्पियनशिप खेलने के लिए सिवान की टीम गुरुवार को जहानाबाद रवाना हो गई। वहा घोसी में 17 से 19 तक प्रतियोगिता होगी। इसमें बिहार के सभी जिले की टीम शरीक होंगी। सिवान की 14 सदस्यीय टीम में कप्तान उषा कुमारी, सलमा खातून, आरती कुमारी, इन्दू कुमारी, पायल कुमारी, चम्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी, नीतू कुमारी, निकिता कुमारी, नीलू कुमारी, कोच पुतुल कुमारी, मैनेजर राघव सिंह शामिल हैं। टीम को रवाना करते समय प्रशिक्षक संजय पाठक, संतोष सिंह, श्रीकात यादव समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके कुशल प्रदर्शन की कामना की।

chat bot
आपका साथी