सिवान में मेगा अभियान के दौरान 88 हजार लोगों को लगा टीका

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेगा अभियान के दौरान जिले के कुल 320 टीकाकरण केंद्रों पर 1 लाख लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वहीं लक्ष्य के विरुद्ध 88 हजार 872 हितग्राहियों को टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:39 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:39 PM (IST)
सिवान में मेगा अभियान के दौरान 88 हजार लोगों को लगा टीका
सिवान में मेगा अभियान के दौरान 88 हजार लोगों को लगा टीका

सिवान । कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेगा अभियान के दौरान जिले के कुल 320 टीकाकरण केंद्रों पर 1 लाख लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वहीं लक्ष्य के विरुद्ध 88 हजार 872 हितग्राहियों को टीका लगाया गया। इसके पूर्व शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र में कोविडरोधी टीकाकरण को ले मेगा अभियान चलाया गया। इस दौरान टीका लेने को काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। लोगों की भीड़ के कारण कई केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन की अनदेखी होती देखी गई। इस दौरान लोग बिना मास्क के ही सेंटर पर टीका लेने को पहुंच गए थे।

16 केंद्रों पर 1803 लोगों को लगा टीका :

हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महा अभियान का उद्घाटन सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजकिशोर सिंह ने किया। इस मौके पर बीडीओ सह कोविड नोडल पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. मनीष कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक एसराुल हक आदि उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार प्रखंड के 16 केंद्रों पर 1803 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं दूसरी ओर दारौंदा प्रखंड में 16 केंद्रों पर 3800 लोगों को टीकाकृत किया गया। वहीं बसंतपुर प्रखंड के 12 सत्र केंद्रों पर 4050 लोगों को टीका लगाया गया है।

3200 को लगा कोरोनारोधी टीका :

हसनपुरा : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लालनचक, रजनपुरा, करमासी, मन्द्रापाली, महुवल-महाल, चांद-परसा, तेलकथू, एपीएचसी अरंडा व गुरुजवा जलालपुर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 9 सत्र स्थलों पर 3200 लोगो को कोरोनारोधी डोज दी गई। एपीएचसी अरंडा में 350 को पहला तथा 400 लोगो को दूसरी डोज लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा समेत 8 अन्य सत्र स्थलों पर करीब 1850 लोगो को पहला तथा 350 को दूसरी डोज दी गई।

chat bot
आपका साथी