लोजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष बने उज्जवल

सिवान। गुरुवार को प्रखंड के मुरलीधर मिश्रा के निवासी पर लोजपा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 05:10 PM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 05:10 PM (IST)
लोजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष बने उज्जवल
लोजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष बने उज्जवल

सिवान। गुरुवार को प्रखंड के मुरलीधर मिश्रा के निवासी पर लोजपा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर उज्जवल कुमार आनंद को मनोनीत किया गया। लोजपा जिलाध्यक्ष वीरबहादुर ¨सह ने बताया कि इनके पार्टी में शामिल होने से प्रखंड में पार्टी मजबूत होगी और संगठन को और बल मिलेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार व युवाओं के कौशल विकास के कई टिप्स दिए। वहीं अध्यक्ष बनने के बाद आनंद ने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा दी गईं हैं जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर छपरा जिलाध्यक्ष चंचल कुमार, दिलीप कुमार ¨सह, नियेश ¨सह , चंदन कुमार, मुरलीधर मिश्र, राजकिशोर मांझी, प्रशांत कुमार, राजन तिवारी, जितेंद्र , अमर मिश्र, अशोक तुरहा, संदीप तिवारी, कुबेर मांझी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी