मुंबई लीग में खेलेंगी मैरवा की दो फुटबॉल खिलाड़ी

सिवान। महाराष्ट्र फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुंबई वीमेन फुटबॉल लीग में मैरवा की दो खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। इस प्रतियोगिता के लिए मैरवा की दो खिलाड़ियों का चयन एवं अनुबंध मुंबई की फुटबॉल एकेडमी केंकरे ने किया है। दोनों खिलाड़ी रानी लक्ष्मीबाई स्पो‌र्ट्स एकेडमी की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:47 AM (IST)
मुंबई लीग में खेलेंगी मैरवा की दो फुटबॉल खिलाड़ी
मुंबई लीग में खेलेंगी मैरवा की दो फुटबॉल खिलाड़ी

सिवान। महाराष्ट्र फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुंबई वीमेन फुटबॉल लीग में मैरवा की दो खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। इस प्रतियोगिता के लिए मैरवा की दो खिलाड़ियों का चयन एवं अनुबंध मुंबई की फुटबॉल एकेडमी केंकरे ने किया है। दोनों खिलाड़ी रानी लक्ष्मीबाई स्पो‌र्ट्स एकेडमी की है। इस स्पो‌र्ट्स एकेडमी के कोच संजय पाठक ने बताया कि इस मशहूर मुंबई लीग के लिए भारतीय अंडर 16 फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान अमृता कुमारी एवं भारतीय अंडर 14 फुटबॉल टीम की पूर्व सदस्य निशा कुमारी का चयन केंकरे फुटबॉल एकेडमी ने मुंबई लीग के लिए अपनी टीम में किया है। चयनित दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को पटना जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे से विमान द्वारा मुंबई पहुंच गईं। कोच संजय पाठक ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का चयन केंकरे क्लब ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में अक्टूबर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया है। चयनित दोनों खिलाड़ी 11 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित

फुटबॉल लीग में केंकरे फुटबॉल क्लब की ओर से खेलेगी।

इन दोनों खिलाड़ियों के चयन पर रानी लक्ष्मीबाई स्पो‌र्ट्स एकेडमी

के मुख्य संरक्षक डॉ. आर एन ओझा, संरक्षक डॉ. कौशल किशोर,

आइएमए सिवान के सचिव एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शरत चौधरी,

अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण सिन्हा, डॉ. रामाजी चौधरी,

वरीय अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी, काशीनाथ मिश्रा,

सुनील कुमार दुबे, मुनीब अंसारी, विकास दीक्षित,

अखिलेश दीक्षित, जयनरायण सिंह, रंजीत कुमार,

फुलेना यादव, रमेश कुमार सिंह, राघव सिंह,

गंगा सिंह सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

chat bot
आपका साथी