कृषि विभाग में अनियमितताओं का आरोप लगा किसान हुए गोलबंद

प्रखंड के सरउत गांव में रविवार को अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी, सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं मे व्याप्त भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 05:46 PM (IST)
कृषि विभाग में अनियमितताओं का आरोप लगा किसान हुए गोलबंद
कृषि विभाग में अनियमितताओं का आरोप लगा किसान हुए गोलबंद

प्रखंड के सरउत गांव में रविवार को अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी, सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं मे व्याप्त भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कचनार पंचायत के शुभहाता के किसान मदन ¨सह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। योजनाओं में प्रखंड में लूट खसोट मचा हुआ है। किसानों की कोई नहीं सुनता, कृषि पदाधिकारी बिचौलियों से मिलकर किसानों की हकमारी कर रहे हैं, कोई भी लाभ प्रखंड के किसानों को सही तरी़के से नहीं मिल रहा है। कृषि विभाग में आधा दर्जन से अधिक बिचौलिए सक्रिय हैं जिनको कृषि विभाग के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। वहीं सरउत के किसान अक्षवर ¨सह ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी कोई भी लाभ उसी किसान को देते हैं जो उनको कमीशन देता है। किसान मोहनलाल शर्मा ने कहा कि किसान जी तोड़ मेहनत कर फसल उगाते हैं, लेकिन उसका कोई खरीदार नहीं है। किसान औने-पोने दाम पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं और प्रखंड के सरकारी गोदामों में बिचौलियों से फसल खरीद कर भर लिया जाता है। अगर कृषि विभाग नहीं सुधरा तो प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो जिलाधिकारी से मिलकर कृषि पदाधिकारियों की शिकायत दर्ज कराई जाएगी। बैठक में कन्हैया ¨सह, हंसनाथ यादव, प्रभु ¨सह, विश्वकर्मा ¨सह, राजेश प्रसाद, अखिलेश ¨सह, छोटेलाल प्रसाद, रामजी चौधरी, रमैया ¨सह, नंदलाल प्रसाद, रामप्रवेश प्रसाद ¨सह, भरत ठाकुर, संदीप ¨सह, हरिशंकर ¨सह, शशिकांत उपाध्याय, राजेंद्र साह सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी