किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपित

थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर एक किशोर संग गांव के ही एक अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाना ने पीड़िता को महिला थाना भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 10:37 PM (IST)
किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपित
किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपित

संसू, दरौली (सिवान): थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर एक किशोर संग गांव के ही एक अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय थाना ने पीड़िता को महिला थाना भेजा। महिला थाना पहुंच कर पीड़िता ने जब आपबीती सुनाई तो थानाध्यक्ष मंजू कुमारी ने मामला दर्ज कर आरोपित मथुरा स्वामी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले में महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि बच्ची को उक्त व्यक्ति ने अपनी बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं तेज थीं। खबर प्रेषण तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

chat bot
आपका साथी