शैलेंद्र कुमार बने राजद के प्रदेश महासचिव

विधान पार्षद के पुत्र ई. शैलेंद्र कुमार यादव को राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश महासचिव बने ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 04:52 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 04:52 PM (IST)
शैलेंद्र कुमार बने राजद के प्रदेश महासचिव
शैलेंद्र कुमार बने राजद के प्रदेश महासचिव

सिवान। विधान पार्षद के पुत्र ई. शैलेंद्र कुमार यादव को राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने इस आशय का पत्र ई. यादव को देते हुए उम्मीद जताई कि इनके पार्टी में आने से एवं उनके कार्यों से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ई. शैलेंद्र कुमार यादव के प्रदेश महासचिव बनने से राजद कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। बधाई देने वाले में प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ¨सह, पूर्व मुखिया जाकिर हसन दिलावर, धनपत राय, देवनाथ शर्मा, संजय यादव, वीरबहादुर यादव, पारसनाथ कुशवाहा, ब्रजेश कुमार, रामजी प्रसाद, संजय राम आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी