शूटर कैफ के घर कुर्की जब्ती, दरवाजे-खिड़की भी उखाड़कर ले गई पुलिस

सिवान के पत्रकार राजदेव हत्याकांड के आरोपी मो. कैफ के घर पर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की। हालांकि, कैफ की मां के अनुसार उनके बेटे को पुलिस ने बेवजह फंसाया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 16 Sep 2016 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 16 Sep 2016 09:37 PM (IST)
शूटर कैफ के घर कुर्की जब्ती, दरवाजे-खिड़की भी उखाड़कर ले गई पुलिस

पटना [वेब डेस्क]। सिवान के चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के आरोपी मो. कैफ के घर पर शुक्रवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। विदित हो कि कैफ को मो. शहाबुद्दीन का शूटर बताया जा रहा है। बीते 10 सितंबर को उसे भागलपुर व सिवान में शहाबुद्दीन के साथ देखा भी गया था। कुर्की की यह कार्रवाई रंगादरी के एक मामले में की गई।

बीते दिनों सिवान में एक हिंदी दैनिक के स्थानीय प्रमुख राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शहाबुद्दीन का नाम संदेह के घेरे में आया था। घटना के बाद कई आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, लेकिन कैफ को पुलिस नहीं पकड़ सकी थी।

शहाबुद्दीन ने कहा - CCA लगाना है लगाएं, मैं अपने तरीके से जीता हूं

हाल में उसे शहाबुद्दीन के साथ देखे जाने के बाद उसकी एक तस्वीर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ भी वायरल हो गई। इसके बाद राजनीतिक रंग लेते मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने यह कार्रवाई की।

शहाबुद्दीन बोले : नीतीश को नहीं मानता CM, मुझे नहीं बदलनी अपनी छवि

घर की महिलाओं पर बल प्रयोग

कार्रवाई के दौरान घर की महिलाओं ने विरोध किया तो महिला पुलिस ने बल प्रयोग कर उनको भगा दिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए घर के पास चीता दस्ता तैनात किया गया था। महिला पुलिस की भी भारी संख्या में तैनाती की गई थी। कुर्की-जब्ती के दौरान जो भी सामान घर में मिला, पुलिस ने उसे जब्त किया। दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ लिए गए।

सुबह मिला कुर्की का आदेश

इसके पहले पुलिस सुबह से ही कोर्ट से कुर्की-जब्ती का आदेश लेने में जुटी रही। इसपर भी नजर रखी जा रही थी कि कैफ कहीं सरेंडर न कर दे। पुलिस की घेराबंदी के कारण कैफ अपनी मंशा में सफल नहीं हो सका। दोपहर में पुलिस को कुर्की का आदेश मिला। इसके बाद टाउन थाने में कुर्की की प्लानिंग की गई।

कैफ के हिस्से की संपत्ति ले गई पुलिस

पुलिस के पहुंचने पर घर की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। बहनों ने कहा कि उनका परिवार भी इसी घर में अलग रहता है। सिर्फ कैफ के हिस्से की संपत्ति की कुर्की की जाए। इसके बाद कैफ के हिस्से के तीन कमरों के सभी सामानों को जब्त किया गया। खिड़की-दरवाजे समेत, सोफा, पलंग, कुर्सी, पंखे, कूलर, किचन के सामान आदि सभी को ट्रैक्टर पर लादकर थाने लाया गया।

मां ने कहा, शूटर नहीं उनका बेटा

कैफ की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे पर छोटे-मोटे आरोप जरूर हैं, लेकिन वह शूटर नहीं है। अगर वह शूटर है तो पुलिस सबूत क्यों नहीं देती। पुलिस ने पैसे के लिए उसे इस कांड में फंसाया है।

chat bot
आपका साथी