राष्ट्रीय खेल युवा सप्ताह मनाएगा नेहरू युवा केंद्र

सिवान। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय युवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 05:33 PM (IST)
राष्ट्रीय खेल युवा सप्ताह मनाएगा नेहरू युवा केंद्र
राष्ट्रीय खेल युवा सप्ताह मनाएगा नेहरू युवा केंद्र

सिवान। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर जिला युवा समन्वयक रवींद्र कुमार रवि ने कार्यक्रम का रोस्टर जारी कर दिया है। 12 को आर्य कन्या उच्च विद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर परिचर्चा प्रतियोगिता, 13 को पचरुखी प्रखंड के हकाम गांव स्थित स्वामी विवेकानंद युवा क्लब परिसर में संगीत, नृत्य एवं नुक्कड़-नाटक प्रतियोगिता, 14 जनवरी को आंदर प्रखंड के रघुनाथ सेवा समिति परिसर में स्वरोजगार विषय पर युवाओं की संगोष्ठी, 15 को रघुनाथ वेलफेयर ट्रस्ट रेपुरा परिसर में सामुदायिक सफाई व पोधरोपण,16 को हसनपुरा के तेलकथु गांव में विकलांग विकास सेवा समिति परिसर में दिव्यांग द्वारा ट्राई साइकिल रेस, दौड़, गोला फेंकना एवं बैशाखी प्रतियोगिता, 17 को बसंतपुर प्रखंड के नेहरू युवा क्लब मोलनापुर परिसर में सांप्रदायिक सद्भाव एवं एकता के लिए विचार गोष्ठी, जुलूस एवं सामूहिक श्रमदान, 18 जनवरी को भगवानपुर हाट प्रखंड के सिपाह गांव के युवा मंडल परिसर में युवाओं द्वारा निर्मित हस्तकला, सामनों की प्रदर्शनी, गरीबी बेरोजगारी दूर करने में स्वरोजगार के महत्व पर संगोष्ठी, 19 जनवरी को नेहरू युवा केंद्र द्वारा आर्य कन्या उच्च विद्यालय व डीएवी कॉलेज परिसर में राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण के साथ युवा सप्ताह का समापन होगा।

chat bot
आपका साथी