प्रतिमा संग छेड़छाड़ के विरोध में प्रतिवाद मार्च

छह को भारत बंदी के दौरान प्रखंड मुख्यालय में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध मे आक्रोश ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:19 PM (IST)
प्रतिमा संग छेड़छाड़ के विरोध में प्रतिवाद मार्च
प्रतिमा संग छेड़छाड़ के विरोध में प्रतिवाद मार्च

सिवान। छह को भारत बंदी के दौरान प्रखंड मुख्यालय में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ किए गए छेड़छाड़ के विरोध में प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को दलित एससी-एसटी शोषित एवं

ओबीसी नागेंद्र माझी के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला गई, जो रघुनाथपुर बाजार के नवादा मोड़ से सैकड़ों लोग शामिल हुए। यह प्रतिवाद मार्च प्रखंड कार्यालय में आकर एक सभा में तब्दील हो गया। इसमें राजद जिला इकाई के सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजदेव बौद्ध ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत बंद के दौरान 6 को बाबा साहब के प्रतिमा को अपमानित किया गया था, जो राज्य के लिए

काला दिन था। राजद नेता विधायक हरिशंकर यादव ने कहा कि यह बिहार सरकार की विफलता है। राज्य में कानून दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही है। घटना के बारह दिन बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्थानीय एवं जिला प्रशासन पर पक्षपात करने की आरोप लगाया। विधायक ने डॉ. साहब की प्रतिमा के साथ अपमान करने वालों को तत्काल गिफ्तार करने की मांग की। इस सभा को राजद नेता हिना शराब, पूर्व मंत्री अवधबिहारी चौधरी,जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, लीलावती गिरि, ओसिहर यादव, शिक्षक नेता मंगल साह, आयोजक नागेंद्र मांझी आदि ने संबोधन किया।

chat bot
आपका साथी