Move to Jagran APP

Bihar Fire News: आग लगने से 250 से ज्यादा घर जलकर राख, 2 जिंदा जले और दो झुलसे; घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल

सोमवार दोपहर बगहा के ठकराहा प्रखंड स्थित जागीराहा पंचायत के महादलित बस्ती स्थित वॉर्ड संख्या 5 और 7 में 250 से ज्यादा घरों में भीषण आग गल गई और आग लगने से रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में दो लोगों जिंदा जलने की खबर है और दो गंभीर रूप से झुलसे गए। इनके अलावा दो बच्चे बी लापता हैं और उनकी तलाश भी जारी है।

By Vinod Rao Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Mon, 29 Apr 2024 08:32 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 08:32 PM (IST)
आग लगने से 250 से ज्यादा घर जलकर राख (File Photo)

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बगहा/ठकराहा। Bihar Fire News: बगहा के ठकराहा प्रखंड स्थित जागीराहा पंचायत के महादलित बस्ती स्थित वॉर्ड संख्या पांच और सात में सोमवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से 250 से अधिक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई।

इस घटना में दो लोग जिंदा जल गए और दो गंभीर रूप से झुलस गए। दो बच्चे लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटना में वे भी जिंदा जल गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन लोगों की हुई मृत्यु

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतकों में राजेन्द्र राम (45) तथा दीपक राम (28) वर्ष शामिल हैं। राजेन्द्र राम का पुत्र विश्वकर्मा राम व शंभू राम का पुत्र बुलेट राम गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई है।

तीन जगहों पर हुआ शॉर्ट सर्किट

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर तेज हवा चल रही थी। गांव के लोग धूप व लू से बचने के लिए आस-पास के पेड़ के नीचे बैठे थे। कुछ लोग घर के अंदर सो रहे थे।

इसी बीच गांव के बीचों- बीचों गुजरी 11 हजार केवी की तार में एक ही समय अलग-अलग तीन जगहों पर शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग की लपटों ने पछिया हवा के साथ पूरे गांव को अपने चपेट में ले लिया।

ऐसे आए आग की जद में

अचानक गांव में आग लगने की जानकारी लोगों को हुई और जो जहां था, वहीं से घर की ओर दौड़ा। उसके पहले आग ने विकराल रूप ले लिया था। अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने के दौरान राजेंद्र राम ,दीपक राम आग की जद में आ गए।

जिससे 45 वर्षीय राजेंद्र राम व दीपक राम की मौत हो गई। बचाव कार्य में जुटे लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने की वजह से धमाका से अफरातफरी के कारण बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा

250 घर जलकर हुए राख

इस भीषण अगलगी में जगीरहा दलित बस्ती में करीब 250 घर जल कर राख हो गया है। कई अन्य बच्चे लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। मुखिया चंद्रबाबू ने बताया कि आग में जलने चार लोगों की मौत हो गई है।

दो का ही शव मिला है और अन्यों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 में रखे सभी कागजात व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गए हैं।

एसडीएम डॉ अनुपमा सिंह ने दो लोगों के मरने की पुष्टि की है। आग लगने की सूचना के बाद पहुंची दमकल की गाड़ी पुलिस व ग्रामीणों की सहयोग से आग बुझाने में जुटी रही। प्रशासन आग से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रहा है।

ये भी पढ़ें-

Katihar School Closed: तेज धूप व उमस भरी गर्मी से सरकारी विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा, बच्चों को हीटवेव और लू से खतरा

बिहार में किसानों के खिलाफ धड़ाधड़ हो रहे FIR, रजिस्‍ट्रेशन रद्द कर योजनाओं से किया जा रहा वंचित; यह है बड़ी वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.