अभियान बसेरा के तहत वास भूमि विहीन परिवार को मिला पर्चा

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के शाहगंज गांव के 4 महादलित परिवार के बीच अभियान बसेरा के तहत शुक्रवार को सी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 05:07 PM (IST)
अभियान बसेरा के तहत वास भूमि विहीन परिवार को मिला पर्चा
अभियान बसेरा के तहत वास भूमि विहीन परिवार को मिला पर्चा

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के शाहगंज गांव के 4 महादलित परिवार के बीच अभियान बसेरा के तहत शुक्रवार को सीओ रविराज ने अपने कार्यालय में भूमि विहीन परिवार के बीच पर्चा वितरित किया। सीओ ने मालती देवी, सुशीला देवी, रामकली देवी, कबूतरी देवी को पर्चा दिया। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि इनके गांव का सर्वे किया गया था, जिसके तहत इन परिवार को कोई मकान नहीं था। सीओ ने इन लाभार्थियों से कहा कि उक्त जमीन पर हर हाल में मकान बनाना है। उन्होंने कहा कि महाराजगंज अंचल के सभी पंचायत के गांवों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के अनुसार जो भी रिपोर्ट मिलेगा उक्त आधार पर अन्य लाभार्थियों को पर्चा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी